मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब बना कैब महिला क्लब लीग वन-डे मीट का चैंपियन, मोहन बागान ए.सी. को 52 रन से ह (Image Source: IANS)
मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने मंगलवार को 22 यार्ड्स स्पोर्ट्स स्कूल ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले को जीतकर कैब महिला क्लब क्रिकेट लीग वन-डे टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने मोहन बागान ए.सी. को 52 रन से हराया।
मैच पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने 43.2 ओवर में 153 रन बनाए। पूरी टीम इस स्कोर पर सिमट गई। मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से प्रीति मंडल श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। प्रीति ने 45 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। इसके अलावा मीता पॉल दूसरी श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। मीता ने 42 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।
मोहन बागान की तरफ से साइका इशाक और रूपल तिवारी ने घातक गेंदबाजी की थी। साइका ने 8 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। रूपल तिवारी ने 9 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए।