एमएस धोनी 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर बेहतर योगदान दे पाएंगे: मिशेल मैक्लेनाघन (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार की शाम को खेला जाएगा।
सीएसके और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, अगर धोनी खेलते हैं, तो टीम में उनकी भूमिका क्या होगी, इस पर भी चर्चाओं का दौर जारी है।
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा, "अगर धोनी फिट हैं, तो सीएसके को उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाना चाहिए। अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें उनसे थोड़े रन चाहिए, खासकर जब वे चेज कर रहे हों, तो उन्हें इम्पैक्ट सब के तौर पर लाने से उनकी बैटिंग क्षमता का सबसे अच्छा इस्तेमाल हो पाएगा।"