Mumbai: IPL 2025-LSG vs MI (Image Source: IANS)
रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए।
रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।