राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई (Image Source: IANS)
व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत आधिकारिक रूप से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो गई है।
टूर्नामेंट 3 मई से 10 मई तक चलेगा। इसमें देश भर की टॉप टीमें एक रोमांचक सुपर 5 ग्रैंड फिनाले फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट भारत में व्हीलचेयर क्रिकेट के सबसे ऊंचे स्तर को प्रदर्शित करेगा।
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।