टी20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड के सपोर्ट स्टाफ की घोषणा (Image Source: IANS)
स्कॉटलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच ओवेन डॉकिन्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोचिंग टीम और सपोर्ट स्टाफ की पुष्टि कर दी है। डॉकिन्स और पुरुष टीम के असिस्टेंट कोच गॉर्डन ड्रमंड को इस विश्व कप में मोनीब इकबाल, पॉल ट्वेडल और जैक बेस असिस्ट करेंगे। इस टीम में राज मैक्रे-रूट्रे (डॉक्टर), गैरी मेटकाफ (फिजियो) और फियोना रे (टीम मैनेजर) भी शामिल हैं।
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हटने के बाद इस टीम को सिर्फ 10 दिन पहले टूर्नामेंट खेलने का न्योता मिला है। ऐसे में कम समय में यह टीम तैयार की गई है।
स्कॉटलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनीब इकबाल लगातार दूसरे मेंस टी20 वर्ल्ड कप में स्पिन कोच होंगे। इससे पहले वह 2024 के टूर्नामेंट में कोचिंग टीम का हिस्सा रह चुके थे।