सीनियर क्रिकेटरों से बात कर मुझे आत्मविश्वास मिलता है: वैभव सूर्यवंशी (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में मंगलवार को जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का गवाह बना। राजस्थान रॉयल्स के इस तूफानी बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी। वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद आईपीएल द्वारा एक्स पर जारी एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, "अच्छा लग रहा है। यह गर्व का पल है। अच्छा लगता है जब इतने सारे सीनियर, क्रिकेटर, एक्स-क्रिकेटर और हमारे कोच मुझसे बात करते हैं। इससे मुझे आत्मविश्वास मिलता है, और खेल में मदद मिलती है।"
वैभव ने कहा, "वह अपनी रिदम बनाए रखने और आने वाले मैचों में सकारात्मक तरीके से खेलने पर फोकस कर रहे हैं।"