कुलदीप यादव की शादी के लिए देहरादून पहुंचे तिलक वर्मा (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के हिल स्टेशन में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा अपने यार की शादी में शरीक होने के लिए शनिवार को देहरादून पहुंच गए।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के बाहर 'आईएएनएस' से बात करते हुए तिलक ने कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले कुलदीप यादव की शादी का पूरा आनंद लेंगे, जिसके बाद 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तिलक ने आईएएनएस से कहा, "हम कुलदीप की शादी में खूब मजे करने जा रहे हैं। उसके बाद, आईपीएल की तैयारी करेंगे।"