आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाते हुए आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिलायी और टीम को अहम 2 अंक दिलाए। कोहली के साथ 92 रन की साझेदारी करने वाले देवदत्त पड्डिकल ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि अपनी पारी से उन्होंने बताया कि वह महान क्यों हैं।
देवदत्त पड्डिकल ने मैच के बाद कहा कि लगातार 2 बार शून्य पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए जाना आसान नहीं होता, लेकिन विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वह महान खिलाड़ी क्यों हैं। अपनी असफलता को दिमाग में न रखना और मैदान पर जाकर उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना कमाल की बात थी। उन पर पिछली असफलता का कोई बोझ नहीं दिख रहा था। उन्हें रन बनाते देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कमाल के शॉट खेले जिसे दूसरे छोर पर खड़े होकर देखने का एहसास अद्भुत था।
पड्डिकल ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कोहली ने जितने रन बनाए, उतनी ही खास बात उनकी शांति और सूझबूझ थी। पारी के दौरान उन पर कोई दबाव नहीं दिखा।