विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम में यास्तिका-राधा की वापसी, अनकैप्ड नंदिनी को मौका (Image Source: IANS)
भारत ने शनिवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यास्तिका भाटिया और राधा यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई मुख्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की घोषित की गई, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को संबोधित किया।
चयन समिति ने दिन की शुरुआत में बोर्ड मुख्यालय में बैठक की, जिसमें हरमनप्रीत और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया। यही टीम 28 मई से 2 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले भी खेलेगी।