T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान को मिली इस हार के बाद उनके फैंस के दिलों में मातम पसरा हुआ है। फैंस अपने बहते आंसू नहीं छिपा पा रहे हैं और खुलकर रो रहे हैं।
पाकिस्तानी टीम के फेमस फैंस चाचा बशीर ने कहा, 'पूरा ही दिल टूट गया। कल हम एयरपोर्ट चले जाएंगे। बहुत खराब किस्मत रही। अब क्या बोल सकते हैं। दिल तो आज रो रहा है लेकिन क्या कर सकते हैं। पाकिस्तान एशिया में सबसे अच्छा खेला लेकिन अब क्या कर सकते हैं। दिल जलता है तो जलने दें।'
हसन अली ने पूरे मैच में कोई भी अच्छा ओवर नहीं किया। जहां मैच बन रहा था उसने कैच छोड़कर मैच का बेड़ा गर्क कर दिया। हसन अली को अपने बालों की पड़ी हुई है। ये कैसा आदमी है। कितने लोगों का दिल टूट गया है। आवाज ही नहीं निकल रही है मेरी। इसके एक कैच छोड़ने की वजह से मैच का सत्यानाश हो गया हम बाहर हो गए हैं। रोना तो छोड़ो मेरी आवाज ही नहीं निकल रही है।