T20 World Cup: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इंग्लिश टीम की जीत के नायक कप्तान हैरी ब्रूक रहे। ब्रूक टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। ब्रूक ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। साल 2010 में बतौर कप्तान गेल ने भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी।
पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे। ब्रूक शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दमदार शॉट्स लगाए।