भारत ने बीते बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करवाई। 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रयान-3 ने 6:04 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इस इतिहासिक पल को पूरे देश ने एक साथ देखा। चंद्रयान-3 के सफल मिशन की खुशी भारत के हर नागरिक के चेहरे पर देखने को मिली और भारतीय खिलाड़ियों ने भी इसका खूब जश्न मनाया। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करके ISRO को बधाई दी जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि अब वह चर्चाओं में आ चुके हैं।
दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने ISRO को बधाई देते हुए लिखा, 'इतिहास, इस असाधारण उपलब्धि के लिए आपको बधाई हो इसरो। जय हिन्द।' अश्विन ने यह ट्वीट किया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पैरोडी अकाउंट ने भारतीय गेंदबाजों के ट्वीट पर एक कमेंट कर डाला। पैरोडी अकाउंट से भी सभी देशवासियों और इसरो को बधाइयां दी गई थी, जिसके बाद अश्विन ने इस कमेंट को नजरअंदाज करने की जगह उस पर रिएक्ट कर दिया।
Sir how are you? I am so glad you replied to my tweet. I am honoured
— Ashwin (@ashwinravi99) August 23, 2023
अश्विन ने पीएम मोदी के पैरोडी अकाउंट को जवाब देते हुए कहा, 'सर आप कैसे हैं? मुझे बहुत ख़ुशी है कि आपने मेरे ट्वीट का जवाब दिया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' अश्विन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर आते ही जंगल में लगी आग की तरह फैल गया। क्रिकेट फैंस को लगा कि चाणक्य दिमाग रखने वाले अश्विन एक पैरोडी अकाउंट से चकमा खा गए और ऐसे में क्रिकेट फैंस ने अश्विन का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
It's googly for R. Ashwin#Chandrayaan3 pic.twitter.com/pOutE2EE2G
— Shrey Arya (@ShreyArya4) August 23, 2023
Feeling sad for R. Ashwin #Chandrayaan3Landing #Chandrayaan3 pic.twitter.com/qnGMBFrrBB
— MOHAMMAD (@Mohammedptl_18) August 23, 2023