South Africa vs Australia, 2nd Test Day 3: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन बनाए हैं औऱ मेजबान टीम से अभी 422 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को निक मैडिनसन के रूप में झटका लगा, जिन्हें पहले ही ओवर में कागिसो रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रैविस हेड औऱ नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड नाबाद रहे।
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा की बेहतरीन पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।
पहले दो दिन का लगभग पूरा खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया। 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन से आगे खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 110 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा।