Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस पूर्व क्रिकेटर ने की हैरत भरी मांग, रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की दो टीमें चाहता है यह दिग्गज

6 जुलाई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने शुक्रवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की दो टीमें होनी चाहिए। चेतन इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री हैं।  भारतीय जनता पार्टी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat July 06, 2018 • 19:15 PM
इस पूर्व क्रिकेटर ने की हैरत भरी मांग, रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की दो टीमें चाहता है यह दिग्गज I
इस पूर्व क्रिकेटर ने की हैरत भरी मांग, रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की दो टीमें चाहता है यह दिग्गज I (Twitter)
Advertisement

6 जुलाई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने शुक्रवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की दो टीमें होनी चाहिए। चेतन इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री चेतन ने आईएएनएस से कहा कि एक ही टीम होने के कारण प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है।

  देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

उन्होंने कहा कि हरियाणा, गोवा और दिल्ली जैसे राज्यों की एक टीम है जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से बहुत कम है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ से ज्यादा है, बावजूद इसके उसकी एक ही रणजी टीम है। 
राज्य के खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि 'चेतन चौहान प्रदेश की प्रतिभाओं को सामने लाने को लेकर काफी जोश में हैं' और जल्द ही राज्य सरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले में पत्र भी लिखने वाली है। 

इस प्रस्ताव से युवा खिलाड़ी काफी खुश हैं। प्रदेश की अंडर-19 टीम का हिस्सा शिव सहगल ने कहा कि, "दो टीमें होने से युवा खिलाड़ियों को निखरने में मदद मिलेगी और खेल में नई प्रतिभा आएंगी।"

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement