एशियन गेम्स: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन से हराया (एशियन गेम्स: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन से हराया )
श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा।