Bangladesh vs Sri Lanka, Bronze Medal Match, Asian Games 2026: थरिंदु रत्नायके (Tharindu Ratnayake) के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रनों से रौंदकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका कने 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन का अच्छा स्कोर बनाया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 54 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए।
इसके बाद थरिंदु और कप्तान सहान अराच्चिगे ने मिलकर पारी को संभाला औऱ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 93 रनों की अहम साझेदारी की। जीत के हीरो रहे थरिंदु ने 32 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं कप्तान सहान ने 37 गंदों में 33 रन की संयम भरी पारी खेली।