Asia Cup Rising Stars: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा। उनके कोच मनीष ओझा इस पारी से बेहद खुश हैं।
यूएई के खिलाफ सूर्यवंशी की 53 गेंदों में 204 रनों की शानदार पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष ओझा ने कहा कि उनकी उम्र को देखते हुए यह उपलब्धि असाधारण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड अपने आप में बहुत खास हैं।
ओझा ने आईएएनएस से कहा, "इतनी कम उम्र यानी 15-16 साल में दोहरा शतक लगाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसलिए आप जो भी आंकड़े देख रहे हैं, वे सभी अपने आप में रिकॉर्ड हैं। वैभव एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पीढ़ी में एक बार आते हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुनील गावस्कर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी ऐसे ही हैं, जो खेल की दिशा बदल देते हैं।"