Asia Cup Rising Stars: वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को भारत-ए की तरफ से खेलते हुए यूएई के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोहरा शतक जड़ा, जिससे इंडिया 'ए' ने यूएई के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
15 वर्षीय खिलाड़ी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इंडिया 'ए' ने 250 रनों के लक्ष्य को केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और 254/3 का स्कोर बनाया। उनकी इस पारी में लिस्ट 'ए' क्रिकेट के सबसे तेज शतक और दोहरे शतक का रिकॉर्ड शामिल है।
'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वे उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे, इसलिए इस बार उन्होंने क्रीज पर थोड़ा समय लेने का इरादा किया था।