19 जुलाई, कोलंबो (CRICKETNMORE)। विरेंद्र सहवाग अपने मजाकिय अंदाज के लिए जाने जाते हैं क्योंकि सोशल नेटवर्क साइट पर विरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट के जरीए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतते रहते हैं। एक बाक फिर सहवाग ने अपने ट्वीट से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने क्रिकेट के कमेंटेटर हर्षा भोगले से मजे लेते हुए ट्वीट किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने किया ये अजीबों - गरीब कारनामा
आज भारत के सबसे मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले का जन्मदिवस है। इस मौके पर सहवाग ने भोगले के लिए एक ट्वीट किया जो बेहद ही मजाकिया है। अपने ट्वीट में सहवाग ने लिखा” हैप्पी 55th जन्मदिवस भोगले जी, हमेशा फिट रहे। क्या बचपन के दोस्त पचपन तक साथ देते हैं?”
इसके जबाव में तुरंत हर्षा ने लिखा “शुक्रिया वीरु. शुक्र है उम्र एक – एक रन से बढ़ती है। आपके बैंटिंग की तरह होती तो कहां पहुंच गई होती।“