कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) के युवा ऑलराउंडर जोहान लेने (Johann Layne) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया। गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली, जिसने बल्लेबाज को चकमा देते हुए स्टंप भी साथ में ही उड़ा डाला।
CPL 2026 का 35वां मुकाबला सोमवार (14 सितंबर) को बारबाडोस ट्राइडेंट्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गयाना को 6 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वॉरियर्स की बल्लेबाजी बिल्कुल भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही और पूरी टीम 18.1 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। बारबाडोस की ओर से जोहान लेने और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर अल्लाह गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।