Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमाकेदार पारी में 6 छक्के जमाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, छक्के मारने के लिए बड़े शरीर की जरूरत नहीं !

राजकोट, 8 नवंबर | कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat November 08, 2019 • 12:07 PM
धमाकेदार पारी में 6 छक्के जमाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, छक्के मारने के लिए बड़े शरीर की जरूरत नही
धमाकेदार पारी में 6 छक्के जमाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, छक्के मारने के लिए बड़े शरीर की जरूरत नही (twitter)
Advertisement

राजकोट, 8 नवंबर | कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल हैं। मैच के बाद वह चहल टीवी पर हाजिर हुए बड़े-बड़े छक्के मारने का राज सभी को बताया।

रोहित ने मोसद्दक हुसैन को लगाए गए लगातार तीन छक्कों के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने तीन छक्के लगाए तो मैंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने चौथी गेंद मिस कर दी और फिर एक रन ले लिया।"

Trending


रोहित ने कहा, "आपको बड़े छक्के मारने के लिए बड़ा शरीर नहीं चाहिए होता है। यहां तक की आप (चहल) भी छक्के मार सकते हैं। छक्के मारने के लिए केवल पावर ही नहीं टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद बल्ले के बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर स्थिर होना चाहिए। छक्के मारने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है।"सीरीज का तीसरा मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।


Cricket Scorecard

Advertisement