बांग्लादेश ने मोमिनुल हक की जगह अमित हसन को किया टीम में शामिल (बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए मोमिनुल हक की जगह अमित हसन को टीम में शामिल किया)
BAN vs WI 2nd Test: दाएं हाथ के बल्लेबाज अमित हसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हसन ने मोमिनुल हक की जगह ली है, जिन्हें अनिवार्य कनकशन (सिर की चोट से जुड़े नियम) के तहत टीम से बाहर कर दिया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को इस बदलाव की घोषणा की। दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जाना है। मोमिनुल को 'कनकशन' का पता चलने के बाद खेल से दूर रहने के लिए अनिवार्य सात दिनों की अवधि पूरी करनी होगी।
बीसीबी ने प्रेस रिलीज में कहा कि जिस खिलाड़ी को 'कनकशन' हुआ हो, उसे मैदान पर वापसी करने से पहले कम से कम सात कैलेंडर दिनों तक खेल से दूर रहना अनिवार्य है।