धोनी (MS Dhoni) केवल एक नाम नहीं बल्कि इमोशन है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान थाला धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। धोनी की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और महानतम बल्लेबाजों में होती है। जहां एक ओर धोनी के लिए तमाम भारतवासी प्यार बरसाते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धोनी के कट्टर आलोचक हैं।
धोनी के आलोचकों की अगर कभी लिस्ट बनी तो उस लिस्ट में पहला नाम युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) का आएगा। योगराज सिंह अपने बिंदास बोल के लिए जाने जाते हैं। बात पुरानी है जब योगराज सिंह ने धोनी को जमकर कोसते हुए सारी मर्यादा और सीमा लांघी थी।
युवराज सिंह के पिता ने न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'ये 2 टके का आदमी जो साला कल तक नीचे सोता था। आज भगवान ने इसको इतना कुछ बना दिया उसको आज इसका शुक्रिया अदा करने की बजाए ये घमंड दिखा रहा है। धोनी ऐसा आदमी था जिसे ये नहीं पता था कि शाम की रोटी इसे मिलेगी या नहीं खुदा ने इसके घर में भंडार भर दिया।'