3rd T20I: कप्तान वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाजी, ज़िम्बाब्वे 82 रन के स्कोर पर सिमटी
कप्तान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 14.1 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गयी।
ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाये। उन्होंने 12 गेंद में 7 चौको की…
कप्तान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 14.1 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गयी।
ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाये। उन्होंने 12 गेंद में 7 चौको की मदद से 29 रन बनाये। उनके अलावा सीन विलियम्स ने 17 गेंद में 15 रन बनाये। कप्तान सिकंदर रज़ा ने 10(12) रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कप्तान वानिंदु हसरंगा ने लिए। महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। धनंजय डी सिल्वा और दिलशान मदुशंका ने एक-एक विकेट लिया।
ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तिनशे कामुनहुकामवे, क्रेग एर्विन, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), सीन विलियम्स, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।