ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अपना पहला तूफानी शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रन का विशाल लक्ष्य
भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंद में अपना पहला टी20…
भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंद में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा। उन्होंने छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 57 गेंद में 13 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 24 गेंद में 4 चौको की मदद से 31* रन बनाये। गायकवाड़ और तिलक ने 141* (59) रन की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक-एक विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ, केन रिचर्डसन और आरोन हार्डी को मिला।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।