श्रीलंका की जीत के साथ सुपर 4 राउंड के शेड्यूल का हुआ ऐलान,जानें कब-कब होंगे टीम इंडिया के मैच
श्रीलंका ने मंगलवार (5 सितंबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान…
श्रीलंका ने मंगलवार (5 सितंबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान 37.4 ओवर में 289 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सुपर 4 में क्वालीफाई कर लिया है और सभी मुकाबलों का शेड्यूल पक्का हो गया है। सुपर 4 राउंड का पहला मैच 6 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर में, 9 सितंबर को कोलंबो में बांग्लादेश और श्रीलंका, 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में, 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 सितंबर, भारत और बांग्लादेश के बीच 15 सितंबर को टक्कर होगी। यह दोनों मैच भी कोलंबो में खेले जाएंगे।
श्रीलंका की जीत में कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 84 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली।
India's fixture in Super 4 of Asia Cup 2023:
Pakistan - 10th September.
Sri Lanka/Afganistan - 12th September.
Bangladesh - 15th September. pic.twitter.com/w8rURGe00z— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 4, 2023