Asia Cup 2023: वेल्लालागे और असलंका के स्पिन जाल में फंसी भारतीय टीम, 213 के स्कोर पर हो गयी ढेर
एशिया कप 2023 में सुपर 4 के चौथे मैच में श्रीलंका ने दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) के 5 और चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के 4 विकेट की मदद से भारतीय पारी 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ये भारत के खिलाफ पहली बार हुआ है कि…
एशिया कप 2023 में सुपर 4 के चौथे मैच में श्रीलंका ने दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) के 5 और चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के 4 विकेट की मदद से भारतीय पारी 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ये भारत के खिलाफ पहली बार हुआ है कि उनकी पूरी टीम स्पिनर्स के खिलाफ ऑलआउट हुई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तानी रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 39(44) और ईशान किशन ने 33(61) रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने हासिल किये। वहीं 4 विकेट पार्ट टाइम गेंदबाज चरिथ असलंका लेने में सफल रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।