इयान बिशप ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- क्रिकेट को ग्लोबल लेवल पर लोकप्रिय बनाने के लिए उन्हें मिलना चाहिए श्रेय
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर इयान बिशप (Ian Bishop) ने भारतीय रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि गेम पर कोहली के ग्लोबल इम्पैक्ट की वजह से भारत के बाहर भी कई लोग हैं जो उन्हें देखने के लिए टीवी चालू…
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर इयान बिशप (Ian Bishop) ने भारतीय रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि गेम पर कोहली के ग्लोबल इम्पैक्ट की वजह से भारत के बाहर भी कई लोग हैं जो उन्हें देखने के लिए टीवी चालू करते हैं।
बिशप ने कहा कि, "हमें विराट कोहली को उनके ग्लोबल इम्पैक्ट के लिए बहुत सारा श्रेय देना होगा। भारत के बाहर कई लोग कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए अपना टीवी चालू कर लेते हैं। वह अब एशिया कप टीम का हिस्सा होंगे और टूर्नामेंट से पहले कैंप में शामिल होंगे। वह इस सीज़न में भारत के मुख्य बल्लेबाज होंगे। कोहली एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और घरेलू मैदान पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाने को तैयार होंगे। उनकी फॉर्म इस दौरान भारतीय टीम के लिए उनकी फॉर्म काफी महत्वपूर्ण होगी।