जोहानसबर्ग - वांडर्स में बुधवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवरों में दो विकेट खोकर 118 रन बनाए। अब प्रोटियाज को जीतने के लिए 122 रनों की जरूरत है। वहीं, भारत को पहली बार अफ्रीकी जमीन पर सीरीज जीतने के लिए आठ विकेट लेने होंगे।
इसलिए, जोहानसबर्ग में चौथा दिन अहम और रोमांचक होने के आसार है। जबकि, कप्तान डीन एल्गर (46) और रस्सी वैन डेर डूसन (11) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुद और आर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए, क्योंकि ठाकुर ने एडेन मार्करम (31) रन पर आउट किया, तो वहीं अश्विन ने कीगन पिटरसन (28) रन पर पवेलियन भेज दिया।
Who will win the second Test?
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 5, 2022
.
.#Cricket #SAvIND #Cricket #SouthAfricaCricket pic.twitter.com/3R9AZ9vvmX
संक्षिप्त स्कोर
भारत 202 और 266 (अजिंक्य रहाणे 58, चेतेश्वर पुजारा 53, कगिसो रबाडा 3/77, लुंगी एनगिडी 3/43) दक्षिण अफ्रीका 229, दूसरी पारी में 40 ओवरों में 118/2 (डीन एल्गर 46, एडेन मार्करम 24, आर अश्विन 1/14, शार्दुल ठाकुर 1/24)।