Keshav Maharaj Catch Video: साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के चौथे दिन मैट रेन्शॉ का बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर रेन्शॉ (Matt Renshaw) का एक शानदार कैच पकड़ा। जब उन्होंने गेंद को लपका तब वो दो बार उनके हाथ से छिटकी, हालांकि इसके बावजूद केशव ने गज़ब का कैच पूरा किया।
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 55वें ओवर में घटी। केशव महाराज ने अपनी पांचवीं गेंद पर रेन्शॉ को चकमा दिया। यहां रेन्शॉ ने गलती की और सामने की तरफ शॉट खेला। इसी मौके पर केशव महाराज ने गेंद पकड़ने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी।
उन्होंने दाई ओर कूद लगाई और एक बार को बॉल को पकड़ भी लिया। हालांकि तभी जब वो जमीन से टकराए, गेंद उनके हाथ से फिसल गई। ये देखकर केशव ने बेहद ही तेज रिएक्ट किया और अपने बाएं हाथ से गेंद को पकड़ने की कोशिश की। यहां बॉल उनके हाथ तो नहीं आया, लेकिन वो हाथ से लगकर ऊपर जरूर उछल गया।