Australia vs England: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए वनडे और टी20 सीरीज की टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने दोनों फॉर्मेट के लिए 16-16 सदस्यीय स्क्वाड चुने हैं और हैरी ब्रूक (Thomas Rew) दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे।
16-player ODI squad 16-player IT20 squad Down under in November Full squads here: https://t.co/UTSCGhR6ei https://t.co/R22xuCqMbE
England Cricket (englandcricket) October 13, 2026
इंग्लैंड की इस टी20 टीम में 18 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव को पहली बार सीनियर इंग्लैंड टीम में जगह मिली है। वहीं, 21 साल के युवा तेज गेंदबाज एडी जैक को भी पहली बार इंग्लैंड की पुरुष टीम में चुना गया है। इसके अलावा जैकब बेथेल चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं, जबकि फिल सॉल्ट की भी टी20 टीम में वापसी हुई है।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह पाकिस्तान में होने वाली आगामी ट्राई सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।