तीसरा टेस्ट : पहले दिन दक्षिण अफ्रीका 17/1, भारत से अभी भी 206 रन पीछे
केपटाउन, 11 जनवरी - न्यूलैंड्स में मंगलवार को तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत के 223 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8 ओवरों में एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। प्रोटियाज की टीम अभी भी भारत के 206 रनों से पीछे है।
…

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 43 रनों का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाडा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं, जेनसेन ने तीन विकेट लिए, जबकि डुआने ओलिवर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
3rd #INDvSA Test, Day 1
Full Scorecard @ https://t.co/ew7RjNLm2h pic.twitter.com/X4JFVD9xX1— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 11, 2022
संक्षिप्त स्कोर :
भारत 77.3 ओवरों में 223/10 (कप्तान विरोट कोहली 79, चेतेश्वर पुजारा 43, कगिसो रबाडा 4/73, मार्को जेनसेन 3/55) दक्षिण अफ्रीका 8 ओवरों में 17/1 (एडेन मार्करम 8 नाबाद, केशव महाराज 6 नाबाद, जसप्रीत बुमराह 1/0)।