इस पूर्व कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- भारत बहुत जल्द आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को करेगा खत्म
भारत 2013 के बाद से कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया था। भारत पिछले साल घर पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंच था जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस चीज को लेकर भारत को अपने कोचिंग में 2011…
भारत 2013 के बाद से कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया था। भारत पिछले साल घर पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंच था जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस चीज को लेकर भारत को अपने कोचिंग में 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने भारत के ICC खिताब के सूखे को जल्द से जल्द खत्म करने का समर्थन करते हुए कहा कि टीम में प्रमुख टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।
कर्स्टन ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप जीतना आसान है, यह वास्तव में कठिन है। संभवतः ऑस्ट्रेलिया ने किसी भी अन्य देश की तुलना में इसमें बेहतर महारत हासिल की है, लेकिन भारत अपने क्रिकेट में गहराई के कारण वर्ल्ड कप की सफलता और गौरव के लिए हाईएस्ट लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखता है। इसमें कोई शक नहीं है कि वर्ल्ड कप जीतना भारत की पहुंच में है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा करने में सक्षम हैं। हालांकि वर्ल्ड कप जीतने के लिए अभी भी बहुत कुछ सही होना जरूरी है, खासकर वे नॉक-आउट खेल जहां कुछ भी हो सकता है।"
भारत 2 जून, 2024 से वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू होने वाले टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इस बात को कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर्स पहले ही कह चुके हैं।