विजाग टेस्ट मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह को तीसरे मैच से दिया जा सकता है आराम
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। विजाग में खेले गए टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच…
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। विजाग में खेले गए टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया था। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने अभी तक टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। हालांकि उससे पहले खबर आ रही है कि राजकोट में होने वाले तीसरे मैच के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट से चर्चा के बाद चयनकर्ता राजकोट टेस्ट के लिए बुमराह को आराम देने पर विचार कर रहे हैं। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए बुमराह तरोताजा रहेंगे, जिससे सीरीज के विजेता का फैसला होगा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह इस सीरीज में 15 विकेट के साथ टॉप पर है।
There's a 9-day break before the third test at Rajkot!#INDvENG #India #Rajkot #England #JaspritBumrah pic.twitter.com/5P1xihGVbe
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 5, 2024