IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने लिया बदला, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (12 मई) वानखेड़े स्डेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई ने 14.5 ओवर में विकेट गंवाकर जीत हासिल…
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (12 मई) वानखेड़े स्डेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई ने 14.5 ओवर में विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इस हार के साथ ही मौजूदा चैंपियन चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 12 मुकाबलो में यह टीम की आठवीं हार है।
बता दें कि सीजन में दोनों टीम के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई के हाथों मुंबई को हार मिली थी। मुंबई ने अब इस हार का बदला ले लिया है।