IPL 2022: मुंबई के गेंदबाजों के आगे चेन्नई सुपर किंग्स हुई 97 रनों पर ढेर, धोनी ने खेली नाबाद पारी
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 16 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट कर दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन की पारी खेली। 33 गेंदों का…
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 16 ओवरों में 97 रनों पर ऑलआउट कर दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन की पारी खेली। 33 गेंदों का सामना करते हुए धोनी ने चार चौके औऱ दो छक्के जड़े।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरूआत खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर पर डेवोन कॉनवे, मोइन अली औऱ रॉबिन उथप्पा आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला अंत तक जारी रहा। हालांकि पावरप्ले में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी अंत कर क्रीज पर टिके रहे।
मुंबई के लिए डैनियल सैम्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा राइली मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो, वहीं जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।