Gurnoor Brar Double Wicket Maiden Over Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने बेहद ही किफायती गेंदबाज़ी की और इसी बीच एक डबल विकेट मेडन ओवर फेंका। उन्होंने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बड़े खिलाड़ी टॉम लैथम (Tom Latham) और ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) का विकेट लिया।
ये घटना न्यूजीलैंड का पारी के 20वें ओवर में घटी। गुरनूर बराड़ अपने कोटे का पांचवां ओवर करने आए थे। यहां उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। उन्होंने पहली गेंद टॉम लैथम को डॉट कराई और फिर उन्हें अगली गेंद पर नमन धीर के हाथों डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट कराया।
गुरनूर यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को भी पहली गेंद से बांधकर रखा। गुरनूर ने एक के बाद एक तीन डॉट बॉल की, जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने गुरनूर की आखिरी गेंद पर मिस टाइम शॉट खेला। वो गेंद फिलिप्स के बैट के किनारे से टकराई और फिर सीधा फाइन लेग पर अंशोल कंबोज के हाथों में गई।