Shai Hope Lightning Stumping Video: कैरेबियाई कैप्टन शाई होप (Shai Hope) एक बेहद काबिल बल्लेबाज़ और गज़ब के विकेटकीपर हैं। उन्होंने बीते बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद टी20 (IND vs WI 4th T20) में भारतीय फैंस को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी। उन्होंने नमन धीर की विकेट के पीछे से लाइटनिंग स्पंटिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पलक झपकते ही उड़े स्टंप्स: ये घटना Team India की पारी के 12वें ओवर में घटी। नमन धीर पहली ही गेंद खेल रहे थे जिस पर गुडाकेश मोती ने उन्हें गेंद बाहर की तरफ टर्न करके चमका दिया। यहां पर ही शाई होप ने विकेट के पीछे से अपना करिश्मा दिखाया। उन्होंने बाज़ की तरह झपट्टा मारकर गेंद को पकड़ा और फिर बिजली की तेजी से स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स उड़ा दिए।
ये सब कुछ लाइटनिंग स्पीड से हुआ। नमन धीर तो पूरी तरह दंग थे। वहीं शाई होप के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। उन्होंने आउट की अपील की। इसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना का रिप्ले देखा। इससे साफ हो गया कि जब शाई होप ने बेल्स बिखेरे तब नमन धीर का पिछला पैर हवा में था। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।