मुंह पर पट्टी, आंखों में डर! क्या किडनैप हो गए हैं कपिल देव? गौतम गंभीर ने शेयर किया खौफनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को दो व्यक्ति अपने बल के दम पर कहीं ले जाते नजर आ रहे हैं। जिस व्यक्ति को वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं उस व्यक्ति के हाथ और मुंह पर पट्टी बंधी देखी जा…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को दो व्यक्ति अपने बल के दम पर कहीं ले जाते नजर आ रहे हैं। जिस व्यक्ति को वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं उस व्यक्ति के हाथ और मुंह पर पट्टी बंधी देखी जा सकती है। यह व्यक्ति काफी हद तक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की तरह दिख रहे हैं, जिस वजह से अब यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। गंभीर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'क्या किसी और को भी यह वीडियो क्लीप मिला? उम्मीद करता हूं यह सच में कपिल देव ना हों और कपिल पाजी ठीक हों।'
यह वीडियो सामने आने के बाद गंभीर के ट्वीट पर अब तक कपिल देव की तरफ से कोई भी कमेंट देखने को नहीं मिला है। फैंस चिंतित हैं, लेकिन एक पक्ष का मानना है कि यह कोई विज्ञापन है जिसमें कपिल देव ने एक्टिंग की है। लेकिन असल में क्या हुआ है यह फिलहाल क्लियर नहीं हो सका है।
Anyone else received this clip, too? Hope it’s not actually @therealkapildev and that Kapil Paaji is fine! pic.twitter.com/KsIV33Dbmp
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 25, 2023