Lanka Premier League 2023: वेलालागे की शानदार गेंदबाजी की मदद से जाफना ने गाले को 8 विकेट से हराया
लंका प्रीमियर लीग 2023 के 7वें मैच में जाफना किंग्स ने दुनिथ वेलालागे की शानदार गेंदबाजी की मदद से गाले टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गाले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
गाले टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9…
लंका प्रीमियर लीग 2023 के 7वें मैच में जाफना किंग्स ने दुनिथ वेलालागे की शानदार गेंदबाजी की मदद से गाले टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गाले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
गाले टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(24) रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाये। जाफना किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट दुनिथ वेलालागे अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे।
Let’s not forget, they’ve won this tournament three times before! The Kings rule tonight! #LPL2023 #LiveTheAction pic.twitter.com/QwQDTzX120
— LPL - Lanka Premier League (@LPLT20) August 4, 2023
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफना किंग्स की टीम ने मैच को 12.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 54(39) रन सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। गाले की तरफ से 2 विकेट शाकिब अल हसन ने लिए।
टीमें
गाले टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शेवोन डेनियल, लसिथ क्रूसपुले, भानुका राजपक्षे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, दासुन शनाका (कप्तान), लाहिरू समराकून, कासुन राजिथा, तबरेज़ शम्सी, अकिला धनंजय, रिचर्ड नगारवा।
जाफना किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), चरित असलंका, तौहीद हृदोय, प्रियमल परेरा, डेविड मिलर, थिसारा परेरा (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्ष्णा, नंद्रे बर्गर, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा।