भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, Devon Conway बड़ी घटना के बाद पहले मुकाबले से बाहर (Devon Conway,)
India vs New Zealand ODI 2026: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) भारत के खिलाफ बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण उन्हें 'कन्कशन' (सिर की चोट) हुआ है।
यह घटना मंगलवार को ईडन पार्क में हुई, जब कॉनवे और हेनरी कैच लेने की कोशिश के दौरान आपस में टकरा गए। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) के अनुसार, दोनों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और उनके सिर की चोट की जांच की गई।
हेनरी की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, जबकि कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें 'कन्कशन' (सिर की चोट) की पुष्टि हुई।