लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर बनाया।
पारी का 43वां ओवर करने आये जैमीसन ने तीसरी गेंद लेंथ पर लेग और मिडिल स्टंप के बीच धीमी डाली। लिविंगस्टोन ने इस गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का जड़ दिया। जैमीसन ने चौथी गेंद ऑफ साइड में स्लॉट पर डाली और लिविंगस्टोन ने गेंदबाज के सर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। जैमीसन ने अगली गेंद लिविंगस्टोन को शार्ट डाली। लिविंगस्टोन ने लेग साइड में डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगा दी। लिविंगस्टोन ने इस मैच में 40 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
— England Cricket (@englandcricket) September 8, 2023
Three maximums in a row for Livi! #EnglandCricket | #ENGvNZ pic.twitter.com/GG2FDkVTRC
ENG की प्लेइंग XI: डेविड मलान, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, रीस टॉपली।
NZ की प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।