मार्श ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया बेहतरीन क्रिकेटरों में की जाती है इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगा सकते है। ऐसे में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में विराट पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। विराट पिछले कई सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ…
विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया बेहतरीन क्रिकेटरों में की जाती है इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगा सकते है। ऐसे में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में विराट पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। विराट पिछले कई सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है और हर कोई उनकी तारीफ करता रहता है अब तारीफ करने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि "विराट कोहली अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी हैं।"
विराट के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत को अभी तक 281 मैच में रिप्रेजेंट किया है और 57.38 के औसत से 13083 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 47 शतक और 66 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे है। वर्ल्ड कप 2023 में इन आंकड़ों में बदलाव होगा। भारत की बात की जाए तो वो मेगा इवेंट में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे।
Mitchell Marsh said "Virat Kohli is probably the best ODI player ever to play the game". [Fox Cricket] pic.twitter.com/tQIkJ8OzYJ
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 29, 2023