IPL 2020: रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 195 बनाए रन
कप्तान रोहित शर्मा के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए रन का 196 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195…
कप्तान रोहित शर्मा के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए रन का 196 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और दूसरे ही ओवर में कुल 8 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास कमालन हीं कर सका।
रोहित ने 54 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में छह चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
कोलकाता के लिए शिवम मावी ने 2 विकेट औऱ आंद्रे रसेल,सुनील नारायण ने 1-1 विकेट लिया।