Womens Asia Cup T20, 2024: NEP ने UAE को 6 विकेट से मात देते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में हासिल की पहली जीत
नेपाल वूमेंस टीम ने शुक्रवार (19 जुलाई) को ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वूमेंस एशिया कप टी20 2024 में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। अपना पहला एशिया कप मैच खेलने के एक दशक से अधिक समय बाद, नेपाल प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल…
नेपाल वूमेंस टीम ने शुक्रवार (19 जुलाई) को ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वूमेंस एशिया कप टी20 2024 में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। अपना पहला एशिया कप मैच खेलने के एक दशक से अधिक समय बाद, नेपाल प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा।
नेपाल की महिला टीम ने 2012 में एशिया कप में डेब्यू किया था। उन्होंने उस एडिशन में 3 गेम खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा। नेपाल ने एशिया कप के 2016 एडिशन के लिए भी क्वालीफाई किया लेकिन एक भी गेम नहीं जीत सका। उन्होंने 5 गेम खेले और सभी हारे। 2018 और 2022 में, नेपाल एशिया कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। अब उन्होंने एशिया कप में अपनी वापसी का जश्न ऐतिहासिक जीत के साथ मनाया है। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दांबुला में टूर्नामेंट के शुरुआती गेम में यूएई को छह विकेट से हराने के साथ की।
HISTORY ALERT
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) July 19, 2024
Nepal Women's Cricket Team Wins the First Ever Asia Cup Match
Congratulations @CricketNep Many More to Come #WomensAsiaCup #INDvPAK pic.twitter.com/z1sgjLydHa
UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने मैच को 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर और 118 रन बनाकर जीत लिया। समझाना खड़का ने नेपाल की तरफ से शानदार 72(45)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वो वूमेंस महिला एशिया कप में अर्धशतक बनाने वाली पहली नेपाल की बल्लेबाज बनी।