IND v WI: वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में टीम इंडिया को दिया 296 रनों का लक्ष्य, ग्रीव्स ने जड़ा शानदार शतक
जस्टिन ग्रीव्स औऱ जॉन कैंपबेल की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद…
जस्टिन ग्रीव्स औऱ जॉन कैंपबेल की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की शुरूआत शानदार रही। ग्रीव्स औऱ कैंपबेल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 19.2 ओवर में 135 रनों की साझेदारी की। लेकिन ये साझेदारी टूटने के बाद कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की पारी धीमी पड़ गई और दवाब के चलते पारी लड़खड़ाई और 35.3 ओवर तक टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन था।
ग्रीव्स ने अपन वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 108 गेंदों में 12 चौकों की बदौलत 101 रन की पारी खेली। वहीं कैंपबेल ने 60 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। मिडल ऑर्डर में आमिर जंगू ने शानदार बल्लेबाजी कर के पारी को संभाला औऱ 43 गेंदों में 58 रन बनाए। जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए।
भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 2 विकेट आए और नितीश कुमार रेड्डी ने 1 विकेट लिया।
West Indies set 296 runs target for India in first odi