Asian Games 2026: बिना खेले टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच चढ़ा बारिश की भेंट
भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार (28 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। जिसके चलते बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
बता दें कि भारतीय…

बता दें कि भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 10.30 बजे से खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते मुकाबला रद्द करने का फैसला किया गया।
इससे पहले इस मैदान पर ही होने वाला पाकिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग चाइना का पहला क्वार्टरफाइनल भी बारिश के कारण बिना टॉस हुई ही रद्द हो गया था और पाकिस्तान ने भी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अब मंगलवार (29 सितंबर) को इस मैदान पर ही श्रीलंका बनाम नेपाल और बांग्लादेश बनाम मलेशिया का क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Both India and Pakistan have qualified for the Asian Games 2026 semifinals after their quarterfinals were abandoned, advancing on the basis of their higher ICC T20I rankings.#INDvsAFG #AsianGames pic.twitter.com/84odIyiKyU
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 28, 2026