IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल ने जीता टॉस, Auqib Nabi को मिला डेब्यू; देखें दोनो टीमों की प्लेइंग XI
India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि भारतीय…

गौरतलब है कि भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को जगह दी है। आकिब आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम चार बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, शमर जोसेफ और विटेल लॉज को XI में जोड़ा है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज।