ENG vs SL 1st ODI: इंग्लैंड 265 रन पर हुई ऑलआउट, असिथा फर्नांडो और डेब्यूटेंट सचिन्दु कोलोम्बेज ने झटके 3-3 विकेट
England vs Sri Lanka 1st ODI : इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 265 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
टीम का…

टीम का सिर्फ एक ही बल्लेबाज कप्तान हैरी ब्रूक ही पचास का स्कोर पार कर पाए। उन्होंने 69 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके अलावा विल जैक्स 47 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन दूसरे झोर से उन्हें खास साथ नहीं मिला।
वहीं जो रूट ने 52 गेंदों में 44, बेन डकेट 29 गेंदों में 32 और जोस बटलर ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए 33 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो और डेब्यूटेंट सचिन्दु कोलोम्बेज ने 3-3 विकेट विकेट चटकाए। दुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुंशका और दुष्मंथा चमीरा को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (Playing XI): बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
श्रीलंका (Playing XI): पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, दुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुंशका, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा।