India vs Japan: टीम इंडिया की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, जापान को एकमात्र T20I में दिया 33 रनों का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (22 सितंबर) को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में जापान को जीत के लिए 33 रनों का लक्ष्य दिया है।
मैदान गिला होने के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या…
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (22 सितंबर) को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में जापान को जीत के लिए 33 रनों का लक्ष्य दिया है।
मैदान गिला होने के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 5 ओवर प्रति पारी कर दी गई। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद शुरूआत खराब रही।
भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यरन 12 गेंदों में 16 रन की पारी खेली। कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। जिसके कारण भारतीय टीम 5 ओवर में 4 विकेट गवाकर 32 रन ही बना सकी।
जापान के लिए चार्ली हारा-हिंज ने 2 विकेट, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Japan need 33 off 30 balls for a stunning upset. pic.twitter.com/VigxQj6QG4
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 22, 2026
टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग इलेवन): लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर